म्योरपुर रोड और चुर्क रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण की उठी मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


बीते दिनो मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन मे हो चुका है बड़ा हादसा बावजूद इसके रेलवे विभाग नही जागा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में उत्तर मध्य रेलवे व धनबाद मण्डल के तहत ट्रेनों का संचालन किया जाता है ,इन दोनों मण्डलो के तहत कई रेलव स्टेशन आते है जहां फुट ओवर ब्रिज नही होने से स्थानीय लोगो को जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ता है। ऐसे ही धनबाद मण्डल के अंतर्गत आने वाले म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन जो ग्राम पंचायत रनटोला में पड़ता है पर ओवर ब्रिज एवं सीढी न बनने से आए दिन स्थानीय ग्रामीणो एवं राहगीरो को समस्या हो रहा है। मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के बाद म्योरपुर रोड, चुर्क रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग तेज हो गयी है।

इस रेलवे स्टेशन के पास से ग्राम पंचायत रनटोला के छोटे बच्चे जो स्कूल प्रतिदिन गांव के एक छोर से दूसरे छोर पर जहां पर स्कूल का भवन है वहा पर पढ़ने वह छोटे बच्चे रेलवे ओवरब्रिज व सीढ़ी न बनने के कारण इस रेलवे लाइन से होकर गुजरते है।

ग्रामीण राजकुमार ने बताया कि गांव के लोगो को आश्रम मोड़ की तरफ जाने के लिए इस पार के लोगो को स्टेशन को पार करके जाना पड़ता है उसी तरह रनटोला- दुद्धी मार्ग की तरफ जिनका निवास गांव के दूसरे छोर की तरफ है उनको जाने के लिए भी इसी रेलवे लाइन की ओर गुजरना होता है जो कि एक एक कठिन समस्या बनी रहती है कि हो न हो कभी भी ट्रेन न आ जाए और हम लोगो को जल्दबाजी मे रेलवे लाइन पार करनी पड़े।


जिससे कभी भी बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है।बीते दिनो जहां मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका मेल ट्रेन के चपेट मे आने से कुछ लोगो की कुछ लोगो की मौत हो गई थी।लोग रेलवे लाइन की तरफ से पार हो रहे थे कि जैसे ही ट्रेन के संपर्क मे आए तो यह हादसा हो गया।इसी सबको को देखते हुए अभिभावक एवं ग्रामीण आंनदेव,रामानंद,सुनील,राधे यादव, रामजनम, बबई, तेजबली, रामचन्द्र, हरिनाथ,दीनानाथ,हीरालाल आदि ग्रामीणो ने रेलवे विभाग से जल्द ही ओवरब्रिज एवं उसकी सीढ़ी निर्माण कराए जाने की मांग की है ताकि समय रहते कई मानव जीवन की जिंदगी बच सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?