बीस-बीस युवक व युवतियों को हिण्डाल्को द्वारा दिया गया प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग के तहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिनडूबा में युवाओं के लिए कंप्यूटर सेंटर व फुलवार में युवतियों को सिलाई सेंटर पर लगातार 6 महीने प्रशिक्षण प्राप्त किए जाने के पश्चात बुद्धवार को थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के द्वारा कंप्यूटर सेंटर पर 20 युवकों को तथा सिलाई सेंटर पर 20 युवतियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर स्वालंबन रोजगार हेतु उसमें जोश भरा गया।


इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक ने मिशन शक्ति व सुरक्षित यातायात पर लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सरकार के द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा हेतु विभिन्न तरह के नंबरों को प्रदान किया गया है जिससे वह फोन करके अपनी सुरक्षा कर सकती हैं साथ ही साथ यातायात में भी सुरक्षित यातायात करने पर जोर दिया।

वहीं मुख्य ब्लॉक संयोजक दिनेश कुमार यादव ने कहा कि हिंडालको ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ग्रामीण अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों को उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ समय-समय पर उपकरण भी मुहैया कराई जाती है। इसी क्रम में आज बीते 8 महीने पूर्व खुला कंप्यूटर सेंटर व सिलाई सेंटर पर 6 महीने प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए युवक युवतियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया है ताकि यह लोग अपना जीवकोपार्जन स्वयं मेहनत करके कर सकते हैं।

प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पाने वालों में राहुल कुमार, संतोष कुमार , अरविंद गुप्ता, मुकेश कुमार, संगीता कुमारी, प्रियांशी कुमारी, कुसुम कुमारी को दिया गया।

इस मौके पर सोमारू सिंह गोंड डॉक्टर मनोज तिवारी कंप्यूटर ऑपरेटर रविंद्र कुमार सिलाई सेंटर के ऑपरेटर उसमिता देवी विजय शंकर संजय चौरसिया रामविचार केशव प्रसाद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?