नौगढ़ में क्षेत्राधिकारी ने छात्राओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा की दी जानकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित पीएम श्री इंटर कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नार्मेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव और उप निरीक्षक अभय सिंह उपस्थित रहे।

क्षेत्राधिकारी नार्मेंद्र कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं। उन्हें अपने अधिकारों के साथ-साथ आत्मरक्षा के उपाय भी जानने चाहिए। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी।

थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव ने छात्राओं को किसी भी विपरीत परिस्थिति में डरने के बजाय तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए और आश्वस्त किया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक भी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?