सतत वाहिनी नदी के तट पर हुआ भगवान भास्कर की महाआरती का भव्य आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। लोक आस्था का छठ महापर्व पर आज हल्की बुंदाबांदी के बीच हजारों व्रती माता बहनों के द्वारा डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ देने के दौरान विशाल सुर्य मंदिर के ठीक सामने काशी से आए हुए विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा महा आरती में स्थानीय ही नहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के हजारों लोग ने भाग लिया।


मौके पर मौजूद क्लब के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह और किंशू सिंह ने बताया कि छठ महापर्व सन क्लब सोसायटी के द्वारा विशाल सूर्य मंदिर के साथ-साथ पूरे भारतीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान, सतत वाहिनी नदी पर बनी छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया है, यहां व्रत करने आए माता बहनो को पूरी सुविधा मुहैया कराई जाती है।

महा आरती के पश्चात पूरी रात क्षेत्रीय विद्यालय के छात्रों के द्वारा समाज में बढ़ रहे बुराइयों को दूर करने के लिए एक से बढ़कर एक कलाओं का प्रदर्शन किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?