नौगढ़ में बीडीओ ने किया दुर्गा मंदिर पोखरा का निरीक्षण, छठ पर्व की तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ विकासखंड अधिकारी (बीडीओ) अमित कुमार ने शुक्रवार को नौगढ़ स्थित दुर्गा माता मंदिर पोखरा का निरीक्षण किया। उन्होंने छठ पर्व की तैयारियों और पोखरे पर चल रहे सुंदरीकरण कार्यों का जायजा लिया, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ एडीओ आईएसबी अनिल कुमार और एपीओ सुरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पोखरे की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। बीडीओ अमित कुमार ने निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

उन्होंने गहरे पानी के पास बैरिकेडिंग लगाने, कुशल तैराकों को तैनात करने और नाव की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि सुंदरीकरण के बाद पोखरा पहले से अधिक आकर्षक दिख रहा है।

इस अवसर पर, बीडीओ अमित कुमार ने ग्राम प्रधान पति दीपक गुप्ता के साथ पोखरे की मछलियों को चारा खिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को छठ पर्व के दौरान बेहतर और पवित्र वातावरण मिलेगा।

ग्राम प्रधान पति दीपक गुप्ता ने जानकारी दी कि छठ पर्व से पहले पोखरे का सुंदरीकरण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पोखरे की बाउंड्री को रंग-बिरंगे रंगों से रंगा गया है और दुर्गा माता मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीण मिलकर इस बार छठ पर्व को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?