किशोरियो को जीवन कौशल स्वास्थ्य का दिया गया प्रशिक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

किशोरी समूह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन किया जागरूक

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिला मुख्यालय सोनभद्र विकास समिति द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सदर ब्लाक के रैपुरा ग्राम पंचायत भवन परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में तेरह गांवों की किशोरियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान संस्था के सचिव राजेश चौबे ने किशोरियों को जीवन कौशल और शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए इन कौशल प्रशिक्षण से किशोरियो को अपने जीवन को सफल शसक्त बनाते हुए समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।

काउंसलर साधना सिंह द्वारा प्रशिक्षण में किशोरियों को भावनाओं और विचारों को नियंत्रित करने की जानकारी दी तथा उन्हें दूसरों की भावनाओं को समझने और प्रभावी संवाद एवं समन्वय के तरीके सिखाए गए साथ ही स्वास्थ्यकारक खान-पान की आदतें, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म और संबंधित बदलाव, प्राथमिक उपचार, और सुरक्षित पेयजल के बारे में भी मार्गदर्शन किया गया।

वही सामाजिक कार्यकर्त्ता रीना शर्मा, सुनीता, रेखा, रीमा ने सूचनाओं के विश्लेषण और तर्कसंगत निर्णय लेने की जानकारी दी और तनाव से निपटने के तरीके भी बताए जिससे किशोरियां स्वास्थ्य हो। प्रशिक्षण में किशोरियों द्वारा विभिन्न चित्र कला के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह रोकथाम, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि के बारे में अपना अपना विचार साझा किया गया।

कार्यक्रम मे कुल तेरह गांव के किशोरी समूह से 80 किशोरियो ने इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान चमेली देवी, ग्राम पंचायत सहायक सोनी देवी, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक बबुन्दर प्रजापति, महिला अगुआ नेता लक्ष्मी देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?