नौगढ़ में अधिकारियों ने वनवासियों संग मनाई दीपावली, बच्चों संग जलाए दीये और बांटी मिठाइयां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के झुमरिया और मरवटिया गांवों में दीपावली का पर्व उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया गया।

उपजिलाधिकारी विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत ने ग्रामीणों और वनवासियों के साथ यह त्योहार मनाया। इस अवसर पर लगभग 200 वनवासी परिवारों के बीच मिठाई, दीये और बाती का वितरण किया गया।

अधिकारियों ने बच्चों के साथ मिलकर मोमबत्तियां और फुलझड़ियां जलाईं, जिससे माहौल में खुशी घुल गई।

उपजिलाधिकारी विकास मित्तल ने इस दौरान लोगों को स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी माता-पिता से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया, ताकि उनका भविष्य उज्जवल बन सके। विकाश मित्तल ने शांतिपूर्वक, नशा और जुए से दूर रहकर दीपावली मनाने की अपील भी की।

क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार रावत ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं, इसलिए प्रत्येक परिवार को अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

इस कार्यक्रम में नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राज नारायण यादव, संतोष यादव, राहुल यादव, मनीष कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गांव के लोगों ने अधिकारियों की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके साथ हर्षोल्लास से दीपावली का पर्व मनाया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1549
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?