महिला सशक्तिकरण व जागरूकता के लिए पुलिस अधीक्षक ने स्कूली बच्चो संग लगाया दौड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

छात्राओं को सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता दी जानकारी

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश तथा मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी व क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारु द्विवेदी के नेतृत्व में चोपन थाना क्षेत्र के डाला में स्थित एक निजी विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक के आगमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। तत्पश्चात मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी डॉ० चारु द्विवेदी द्वारा ““मिशन सशक्तिकरण के लिए दौड़”” का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 01 किलोमीटर की दौड़ संपन्न हुई। इस दौड़ का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया। महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता का संदेश देने हेतु पुलिस अधीक्षक स्वयं भी दौड़ में सम्मिलित हुए।


उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “महिला स्वयं एक शक्ति है — आवश्यकता है अपने अधिकारों की जानकारी और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की।”
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए उन्हें इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।


इस दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी पुत्री रामनारायण सिंह, द्वितीय सान्वी पुत्री कृपाशंकर, एवं तृतीय अल्का पुत्री विजय ने प्राप्त किया। तीनों छात्राओं को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं नेतृत्व की भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक नदीम, प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह, चौकी प्रभारी डाला आशीष कुमार पटेल, मिशन शक्ति टीम, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?