श्रीराम मन्दिर का निर्माण दिसम्बर तक पूर्ण होगा: चंपत राय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

विंध्याचल धाम में चंपत राय ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के मंदिर में दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उनका स्वागत नगर विधायक पण्डित रत्नाकर मिश्रा ने अंगवस्त्र पहनाकर किया। इसके बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उन्हें दर्शन पूजन कराया। चंपत राय ने मां विंध्यवासिनी से देश और प्रदेश के लोगों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना किया।

विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव है। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और दिसंबर 2025 तक इसके पूरा होने की संभावना है।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?