जनरल स्टोर की दुकान मे नगदी सहित लाखो रुपये का सामान चोरी,व्यापारियो में हड़कम्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

पुलिस की रात्रि गस्त पर उठ रहे सवाल

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सागोबांध बाजार में स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर लाखों रूपये का सामना व नकदी चोरी कर पुलिस की रात्रि गस्त पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। इस चोरी की जानकारी शुक्रवार को सुबह दुकानदार द्वारा को पुलिस दी गयी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का निरीक्षण करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सागोबांध बाजार में स्थित एक दुकान में वृहस्पतिवार की रात चोरी हो गई। दुकानदार बाबूलाल के मुताबिक जब सुबह दुकान खोले तो सामान बिखरा देख दंग रह गए।जब काउंटर देखा तो टूटा हुआ था।चोरी की सूचना तत्काल पीआरबी 112 और बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पीआरबी और बभनी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

वही दुकान मालिक के मुताबिक नकदी और सामान चोरी हुई है जबकि चोरी हुआ कुछ सामान कुछ ही दूरी पर मिल गया है और कुछ अभी नहीं मिला है।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि सागोबांध बाजार में स्थित एक दुकान में चोरी हुई है।एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?