घायलावस्था में सड़क पर मिला अज्ञात बाइक सवार युवक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला- नारायनपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी गांव के पास  एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल अवस्था मे सड़क पर पड़ा मिला जिसे इलाज के लिए लोग सीएचसी चोपन भेज दिया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम को परासपानी गांव के पास राज्य मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मोटर साइकिल सवार अनियंत्रित होकर किसी वाहन से टकरा कर सड़क किनारे गिर गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।


मामले में थाना चोपन के क्षेत्रीय उप निरीक्षक रामफेर यादव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है ।घायल मोटरसाइकिल सवार को मौके पर जुटे लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजवा दिया। पुलिस घायल युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?