दो बाइको की आमने-सामने हुई टक्कर, दो युवक की मौत, दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मृतक संजय सिंह 35 वर्ष अरौली थाना रावर्ट्सगंज जिला सोनभद्र का बताया गया निवासी

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में मड़िहान थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में गुरुवार की दोपहर दो बाइको की आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई वही बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से चोटिल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार के  सीएचसी के चिकित्सको द्वारा किये जाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राम ललित निवासी बभनी थपनवा थाना संतनगर ने अपने दो पुत्रो अजीत 10 वर्ष व आकाश 8 वर्षीय को एक सप्ताह पूर्व रामलीला देखने के लिए अपनी ससुराल अमदहा गांव भेजा था। गुरुवार को रामललित ने खँतरा गांव निवासी भांजे नान्हक 18 वर्ष को बाइक से बेटों को लाने के लिए अमदहा गांव भेजा था। अपराह्न तीन बजे के करीब दोनों बच्चों को बाइक से लेकर नान्हक घर वापस आ रहा था तभी लालगंज कलवारी मार्ग पर बेदौली गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार संजय सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह 35 वर्ष निवासी अरौली थाना रावर्ट्सगंज जिला सोनभद्र की आमने सामने टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। वही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहुलूहान हाल में चोटिल होकर पड़े रहे। 

सड़क दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने मड़िहान पुलिस व एंबुलेंस दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी मड़िहान लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने खंतरा गांव निवासी 18 वर्षीय नान्हक व सोनभद्र के अरौली निवासी 35 वर्षीय संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से चोटिल 8 वर्षीय आकाश व 10 वर्षीय अजीत का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक राधेश्याम वर्मा ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

पुलिस ने दोनो मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।

इस घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के साले ने बताया कि संजय सिंह विंध्याचल स्थित किसी कालेज के हॉस्टल में कर्मचारी थे दशहरे की छुट्टी में घोरावल थाना क्षेत्र के भरौली गांव स्थित ससुराल में पत्नी सुनीता से मिलने जा रहे थे। मृतक को तीन वर्ष व छः माह के दो पुत्र है। वही मौत की खबर लगते ही अस्पताल पहुंची पत्नी सरोज का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पति के शव के पास बिलखते हुए अचेत हो गई जिसे सीएचसी में भर्ती किया गया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?