पतंजलि योग समिति ने तिलक व माल्यार्पण कर महापुरुषो को किया नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पतंजलि योग परिवार द्वारा सोनभद्र बार सभागार की नियमित योग कक्षा में गुरुवार विजय दशमी के शुभ पावन पर्व पर देश के महान महापुरुषों, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ,सभी पदाधिकारीयों , योग साधकों द्वारा महापुरुषों को माल्यार्पण व तिलक लगाकर नमन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी, कुशल मार्गदर्शक सोनभद्र बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव ,प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय,तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, प्रमुख योग शिक्षक गोपाल दास केसरी, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, विमला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिव नारायण लाल श्रीवास्तव, नगर प्रभारी अजय कुमार पांडेय,धनंजय कुमार मिश्रा, लक्ष्मी नारायण पांडेय, प्रेम प्रकाश शुक्ला, रामसेवक पांडेय,संजय कुमार, पुरुषोत्तम केसरी, पुरुषोत्तम प्रजापति,वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रूपनारायण सिंह, वरिष्ठ योग साधक नागेंद्र नाथ चौबे, तेज नारायण मिश्रा, हेमेंद्र कुमार दुबे, अनिल कुमार शर्मा,दीपांशु शर्मा सहित सभी कक्षाओं के योग साधक अपने-अपने प्रमुख योग गुरुओं के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी योग पदाधिकारी ,योग साधकों द्वारा जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय को मुकुट, अंगवस्त्र तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। वही अंत में सभी को विजयदशमी के शुभ अवसर पर मिष्ठान खिलाकर, शांति पाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?