संगठन का मुख्य उद्देश्य बंटे हिन्दू समाज को एक साथ लाना है: राजीव कुमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल प्रखंड मे विजयादशमी पर्व पर घोरावल नगर में माँ दुर्गा पूजा शीतला श्रृंगार समिति के प्रांगण मे शस्त्र पूजन का सविधि कार्यक्रम विहिप व बजरंग दल के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री राजीव कुमार के नेतृत्व मे कार्यक्रम संपन्न हुआ। दशमिहवा तालाब के पास आयोजित कार्यक्रम मे विहिप के विभाग मंत्री राजीव कुमार ने प्रभु श्रीराम दरबार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हनुमान चालिसा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। आचार्य कमलेश मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन कराया।

विभाग मंत्री राजीव कुमार ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जाति पाति मे बंटे हिन्दू समाज को एक साथ लाना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के दृष्टिगत प्रत्येक हिंदू को अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखने की बहुत ही जरूरत है इसलिए आज के हालात को देखते हुए सभी हिन्दू भाइयो को शस्त्र प्रदर्शन की कला सीखने की जरूरत है। इसके साथ शस्त्र अपने-अपने सुरक्षा के लिए रखने की भी आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि बजरंग दल प्रत्येक वर्ष सप्तमी से लेकर विजयादशमी तक प्रखंड एवं गाँव स्तर तक शस्त्र पूजन का कार्यक्रम करता है। जिसमे सभी कार्यकर्ता शस्त्र की पूजा करते है। कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जय श्री राम, हर हर महादेव के जय उद्घोष से परिसर गूंज उठा। पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम मे अशोक अग्रहरि, रामानंद पांडेय, शिवेंद्र तिवारी, बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम कुमार, प्रखंड सह संयोजक गोविंद मोदनवाल, राखी सोनकर, विवेक कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रहरी, उत्कर्ष अमन उमर, राहुल गुप्ता, वैभव, कार्तिकेय, विनायक, गुड्डू, राज भोजवाल, काव्या, आरुष, अंश समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?