नवरात्रि के अष्टमी तिथि पर स्कूली छात्रों ने निकाली झांकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जिला मुख्यालय स्थित एक निजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में नवरात्रि एवं दशहरा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान श्री राम, माता सीता तथा नौ देवियों के रूप में सजे धजे नजर आए। बच्चों ने इस अवसर पर अलग-अलग प्रकार की आकर्षक कलाकृतियां भी प्रस्तुत की, जिनमें उनकी सृजनात्मकता और भक्ति भाव स्पष्ट झलक रहा था।


प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि नवरात्रि और दशहरा हमें यह सीख देता है की बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है। बच्चों ने जिस उत्साह और निष्ठा के साथ इस अवसर में भाग लिया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। विद्यालय परिसर सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहेगा।


वही विद्यालय के कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि और दशहरा जैसे पर्व हमारे जीवन में अच्छाई की शक्ति को जगाने वाले पर्व है। यह आयोजन बच्चों को न केवल सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ता है बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का भी विकास करता है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी अपनी परंपराओं को सम्मान पूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अम्बर उपाध्याय ने भी बच्चों और शिक्षकों को नवरात्रि एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस आयोजन ने बच्चों को हमारी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का कार्य किया है। नन्हें बच्चों की प्रस्तुतियाँ और उनकी कलाकृतियाँ अत्यंत सराहनीय हैं।


इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, राहुल तिवारी, ए. के. दीक्षित, सीता पांडे, रागिनी शुक्ला, दीप्ति मिश्रा, राजनंदनी चौबे, मुस्कान, अनीता सोनी, रुचि दुबे तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1348
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?