भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

0- माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना पर गूंजे जयकारे

विंढमगंज (सोनभद्र)। श्री राम सेना दुर्गा पूजा समिति मुडीसेमर द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा से हुई। प्रातः 9 बजे शिव मंदिर परिसर से यात्रा का शुभारंभ हुआ, जो मुडीसेमर कंपोजिट विद्यालय, पटेल नगर होते हुए पुनः शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएँ सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं। श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नज़र आए और पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के जयकारे गूंजते रहे। इस मौके पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष जय मौर्या (पप्पु) के नेतृत्व में सरजु प्रसाद यादव, अशोक पासवान, मनोज पासवान, चंदन मौर्या, श्रवण कुमार, डॉ. राकेश पासवान, डॉ. अवधेश प्रजापति, देवानंद यादव, शंकर पाल, विवेक पासवान, अनिल कुमार (पप्पू), प्रदीप कुमार (छोटु), अचित यादव, नितिश कुमार पासवान, बमबल यादव, संतोष कुशवाहा, जितेन्द्र पासवान, देव कुमार यादव, लवकुश साह, विकेश यादव, जय सिंह यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

पूरे क्षेत्र में दुर्गा पूजा की इस मंगलमयी यात्रा से भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?