पीएम कौशल योजना के तहत फर्जी प्रमाण पत्र देने का आरोप, एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने सीओ को सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

छात्राओ पर अभद्र टिप्पणी करने पर अभाविप कार्यकर्ताओ ने जतायी नाराजगी

विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक अनियमितता, फर्जी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का मामला

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोनभद्र नगर में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (महिंद्रा स्किल सेंटर) में विद्यार्थियों के साथ विभिन्न प्रकार की अनियमितता की जानकारी वहाँ के छात्र-छात्राओं द्वारा दिये जाने पर सीओ नगर से मुलाकात करके संचालक पर कार्रवाई की मांग किया है।

एबीवीपी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि संस्थान में संचालित डाटा एंट्री कोर्स एवं ब्यूटीशियन कोर्स की अवधि मात्र तीन माह है परंतु संस्थान के द्वारा जबरन कोर्स 1 वर्ष में पूर्ण कराया गया।
वही कोर्स पूर्ण हो जाने के उपरांत छात्रों द्वारा लगभग 6 महीने से प्रमाण पत्र की मांग की गई परंतु संस्थान के द्वारा 6 महीने तक विद्यार्थियों को परेशान करने के पश्चात उनको प्रोविजनल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिससे उनका भविष्य अधर में पड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?