साइबर वर्ल्ड में सुरक्षा विषय पर आयोजित शार्ट टर्म कोर्स का हुआ सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

चुनौतियां व समाधान’ पर एक सप्ताह के शॉर्ट-टर्म कोर्स आयोजित

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज और एमएनएनआईटी इलाहाबाद के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आईएसईए चरण III परियोजना के तहत आयोजित “साइबर वर्ल्ड में सुरक्षा और गोपनीयता – चुनौतियाँ और समाधान” नामक एक-सप्ताह के शॉर्ट-टर्म कोर्स का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


पहले सत्र में बीएचयू वाराणसी के डॉ. गौरव बरनवाल मुख्य वक्ता थे। उन्होंने प्राइवेसी-प्रिजर्विंग कंप्यूटिंग (पीपीसी) की अवधारणाओं, तकनीकों और निहितार्थों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. बरनवाल ने पीपीसी के उन विभिन्न तरीकों पर चर्चा की, जिनका उपयोग व्यक्तिगत गोपनीयता से समझौता किए बिना संवेदनशील डेटा पर गणना करने के लिए किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा, वित्त और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पीपीसी के व्यावहारिक अनुप्रयोगों के बारे में भी बताया।


दूसरे सत्र में आरईसी सोनभद्र के डॉ. मैनेजर यादव ने अपनी विशेषज्ञता साझा की। उन्होंने विज़ुअल क्रिप्टोग्राफी के अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही, उन्होंने ऑडियो सीक्रेट शेयरिंग की अवधारणाओं और मल्टीमीडिया डेटा की सुरक्षा के लिए इसके उपयोग को भी समझाया।


तकनीकी सत्रों के समापन पर आरईसी सोनभद्र के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आमोद कुमार तिवारी और कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. अनुराग सेवक ने वक्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

इन महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों के दौरान डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. अभिनव गुप्ता, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, कल्पना सिंह, सिकंदर, लाल बाबू यादव और सोनू सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?