घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। बीती रात में घोरावल कस्बे में चोरों ने ट्रैक्टर की बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। पीडित उर्मिलेश मिश्रा निवासी घोरावल वार्ड नंबर 8 ने बताया कि उनके घर के बाहर ट्रैक्टर खड़ा था। रात में परिवार के लोग खाना-पीना करने के बाद सोने चले गये। रविवार की सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर के बैटरी बॉक्स का लॉक खुला पड़ा था और उसमें से बैटरी चोरी हो चुकी थी।

पीड़ित ने बताया कि लगभग 11 बजे रात तक सब कुछ सही था क्योंकि उस समय सब जग रहे थे,यह घटना उसके बाद देर रात में घटित हुई होगी। उर्मिलेश मिश्रा ने बताया कि बैटरी चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?