कन्टेनर की चपेट मे आये बाइक सवार दो युवको की मौत,मचा कोहराम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत, मचा कोहराम ।

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शक्तिनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। रात के अंधेरे में हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार वालों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। तेज रफ्तार कंटेनर से टकराकर बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

शक्तिनगर- औडी मुख्य मार्ग पर प्राइवेट बस स्टैंड के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक पर सवार राहुल और श्याम सुंदर की बाइक कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राहुल, उम्र लगभग 20 वर्ष, और श्याम सुंदर, उम्र लगभग 25 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों बड़वानी बिना गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

इस घटना पर थाना प्रभारी राम दरस राम ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शवों को दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों के घर का चिराग बुझा दिया। जवान बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Comment

1442
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?