आजम खां की रिहाई सत्य की जीत है:हिदायत उल्ला खां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया आजम खां के रिहाई का जश्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां की 23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहाई होने पर जनपद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला महासचिव हिदायल उल्ला खां ने अपने आवास पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और उनके सेहत के लिए दुआ मांगी।

इस दौरान हिदायत उल्ला खां ने बताया कि सत्य परेशान हो सकता है किन्तु पराजित नही, शिक्षा की अलख जगाने वाले आजम खां साहब को न्यायालय द्वारा रिहाई दिए जाने पर न्यायालय का धन्यवाद किया और सत्यमेव जयते कहा।

वही अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मुनीर आलम ने बताया कि आजम खां पर फर्जी मुकदमे कर कई सालों तक उनका उत्पीड़न किया गया वही लगभग 2 साल बाद उनकी रिहाई पर पूरे प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है। वही प्रदेश में उनके जेल से बाहर आने से सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर और एक अलग जोश और नई ऊर्जा है।

इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फारुख जिलानी , आरिफ खान, नजमुद्दीन अली, विनीत सरोज, पियूष यादव, सुशील राय, गुलाम यासीन, तफजील अहमद, सैय्यद सुहैल, तारिक खान , दानिश जाफरी, साकिब खान, अनस खान, नेहाल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?