अमित मिश्रा
शनिवार को एक व्यक्ति सहित पिकनिक मनाने गए दो युवक की डूबने से हुई थी मौत
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल मुक्खा फाल में तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस की तैनाती करते हुए वहां दीवारों पर चेतावनी लिखवाया है कि बरसात के दिनों में पानी के बीच मे न जाये। इस सम्बंध में घोरावल कोतवाली प्रभारी शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में स्थित मुक्खा फाल मे बीते दिनो एक व्यक्ति और दो युवकों का पानी के तेज बहाव में बह जाने से हुई मौत के बाद चेतावनी जारी किया गया है साथ ही पुलिस की ड्यूटी लगाया गया है।
बताते चले कि श्रीराम निवासी शिवद्वार मुक्खाफॉल में तेज बहाव मे बह गया था। उसके बाद 4 सैलानी रॉवर्ट्सगंज क्षेत्र से पिकनिक मनाने के उद्देश्य से मुक्खाफॉल के बीच एक टीले पर बैठकर देर शाम को खाना पीना खाए और रात मे वापस लौटते समय उनमें से दो युवक राहुल पटेल निवासी नई बाजार और उसका मौसेरा भाई इंद्रजीत पटेल तेज बहाव मे बह गए थे। क्षेत्र में यह बड़ी घटना हो गई थी। पानी मे बह गए उन तीनों युवको को पुलिस, स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणो ने बहुत खोजबीन की। 22 सितंबर को श्रीराम का तथा 23 सितंबर को राहुल पटेल तथा इंद्रजीत पटेल की बहुत ही खोजबीन करने के बाद शव कब्जे में मिला था। उन सभी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। इस हृदय विदारक घटना ने लोगो को झकझोर दिया। सुरक्षा को लेकर कई प्रकार के इशारे लोगों ने उठाए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बहुत ही दु:खद घटना घटित हुई। जोकि दिवंगत के परिजनों के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है। बताया कि इसके दृष्टिगत सतर्कता बरतते हुए मुक्खा फॉल पर पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। और पत्थरों और दीवालों पर चेतवानी भी लिखवा दिया गया है कि बरसात के मौसम में मुक्खाफॉल पिकनिक मनाने जाना जान-लेवा हो सकता है, वहाँ न जाएं। उन्होंने अपील की है कि सैलानी सतर्क रहे और प्राकृतिक नजारों और रमणीयता का आनंद ऊपर से ही उठाएं, पानी मे कदापि न जाए।
इसके साथ ही बताया कि 12 फाटक वाले रिट्ठी बन्धा पर भी संपर्क कर हिदायत दी गई है कि फाटक से पानी खोलते समय सायरन बजाएं और ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी से संपर्क कर सूचित कर दें ताकि इस तरह की अप्रिय घटना न होने पाए।







