गोवर्धन पूजा व भंडारे की तैयारी तेज, समिति गठित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र । करमा विकास खंड के सरौली गांव स्थित डीह बाबा मंदिर परिसर में आगामी 3 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर पूजन-अर्चन और भंडारे का कार्यक्रम होगा, जबकि रात्रि में बिरहा का सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा।
आयोजक समिति के संयोजक मारकंडेय यादव ने बताया कि कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए गांववासियों की सक्रिय भागीदारी के साथ एक समिति का गठन किया गया है। समिति में छोटे लाल यादव को अध्यक्ष, हौसिला पाल को उपाध्यक्ष, श्रीपति बियार को सचिव तथा विजयानंद भारती और राजीव विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, रवि यादव को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
समिति ने बताया कि मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने और भंडारे के लिए अलग-अलग पंडाल लगाए जाएंगे। साथ ही पेयजल व प्रकाश व्यवस्था की भी पूरी तैयारी की जा रही है। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम बनाई गई है।
गांव के लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। श्रद्धालुओं का मानना है कि हर साल की तरह इस बार भी गोवर्धन पूजा धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?