थाना पन्नुगंज साइबर टीम की बड़ी सफलता, आवेदक का 44 हजार में से 5050 रुपये कराए वापस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अखिलेश सिंह

रामगढ़ (सोनभद्र) । थाना पन्नुगंज क्षेत्र के रामगढ़ निवासी सौरभ सोनी साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। अज्ञात फ्रॉड कॉल के जरिए उनके बैंक खाते से 44,000 रुपये बिना जानकारी के किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पन्नुगंज में दर्ज कराई। साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित से आवश्यक कागजात लेकर साइबर पुलिस पोर्टल (NCRP) पर मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पन्नुगंज दिनेश प्रकाश पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम ने ट्रांजैक्शन की जांच कर राशि को होल्ड कराया।

लगातार प्रयास के बाद टीम ने संबंधित बैंक से पत्राचार एवं ईमेल कराए और ठगी गई रकम में से 5050 रुपये सफलतापूर्वक आवेदक के मूल खाते में वापस जमा कराए गए।

थाना पन्नुगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कभी साइबर फ्रॉड का शिकार हों तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें।

पीड़ित सौरभ सोनी ने थाना पन्नुगंज की साइबर टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय, साइबर हेल्प डेस्क से का० शिवशंकर सिंह, म०का० कात्यायनी देवी और का० मनीष भारती की अहम भूमिका रही।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?