मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हो रही निष्पक्ष नियुक्ति:- संजीव गोंड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पांच कनिष्ठ सहायको को राज्यमन्त्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित पांच कनिष्ठ सहायको को कलेक्ट्रेट सभागर में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव गोड़ व जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

वही लोक भवन स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों एवं एक्स-रे टेक्नीशियन को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के उपरान्त उनके सम्बोधन का कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्बोधन के सीधे प्रसारण के पश्चात् मुख्य चिकित्साधिकारी डा० अश्वनी कुमार द्वारा आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।

जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गोंड द्वारा उपस्थित पांच नवनियुक्त कनिष्ठ सहायको देवेश चतुर्वेदी, कुलदीप पटेल, संतोष कुमार, पूजा जायसवाल एवं सूरज कुमार गौतम को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।
कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी के शुभकामना संदेश एवं धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

इस मौके पर घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, सदर विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा , रमेश सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?