मोडिफाई बुलेट सायलेंसर पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीओ नगर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सीओ सिटी ने बुलेट रबर पटाखा के खिलाफ चलाया अभियान

जिला मुख्यालय स्थित ,स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक , चंडी तिराहा पर काटे गए चालान

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में पुलिस अधीक्षक के आदेश  यातायात पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा निरंतर यातायात परिवहन उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार देर रात्रि सीओ नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में बुलेट में रबर लगाकर पटाखा आवाज निकालने वालों के विरुद्ध अभियान चला कर कार्रवाई की गयी।


इस सम्बन्ध ने सीओ नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि अभियान विगत दिनों से चलाया जा रहा है। इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक बुलेट में रबर लगाकर पटाखा आवाज निकालने वालों के खिलाफ ई चालान की कार्रवाई की गई है। वहीं अन्य बुलेट स्वामियों द्वारा रबर निकलवा कर उनको हिदायत दिया गया कि इस तरह से यातायात का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वही सीओ ने बताया कि बुलेट में रबर लगाकर पटाखा आवाज निकालना को लेकर कई हृदय गत बीमारियां भी उत्पन्न होती हैं यह भी आम जनता के हित में नहीं है इसको देखते हुए संबंधित थाना प्रभारी व कस्बा चौकी प्रभारी यातायात पुलिस सहित सभी को निर्देशित किया गया है कि इस अभियान को बृहद रूप से चलते हुए संबंधितों के जागरूक करें अथवा ना मानने वाले लोगों के खिलाफ चालान सीज की कार्रवाई करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?