आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को मिली जमानत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश

भदोही(उत्तर प्रदेश)। जनपद के बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी। यह जमानत विष्णु मिश्रा को आर्म्स एक्ट मामले में  जस्टिस राजबीर सिंह की कोर्ट से मिली है।

वर्ष 2022 में भदोही के गोपीगंज थाने में विष्णु के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3,/7 -25 और 29-B में एफआईआर दर्ज हुई थी। विष्णु मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में भी कई मामले पहले से दर्ज है। पूर्व विधायक विजय मिश्रा और विष्णु मिश्रा पर गायिका के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।
विजय मिश्रा इन दिनों आगरा जेल में बंद है जबकि बेटा विष्णु लखीमपुर खीरी जेल में बंद है। 4 अगस्त 2022 को पुलिस ने भदोही के अमवा स्थित पेट्रोल पंप से 9MM के पांच कारतूस, 9MM की एक पिस्तौल, 4 मैगजीन, 375 कारतूस और एक एके-47 राइफल बरामद की थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?