अहिंसा का संदेश लिए शुरू हुआ जैन समाज का पावन पर्युषण पर्व

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। जैन साधना भवन में बुधवार को जैन समाज के लोगों ने पावन पर्युषण पर्व का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया। दिल्ली से पधारे स्वाध्ययी नंदकिशोर जैन एवं सुनील जैन ने जिनवाणी और जैन आगम का महत्व बताते हुए उपस्थित महिला-पुरुषों और बच्चों को “जियो और जीने दो” तथा “अहिंसा परमो धर्म” का संदेश भजनों और धर्मग्रंथों के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया।

कार्यक्रम में जैन धर्मावलंबियों ने पर्युषण पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और क्षमाभाव का पर्व है। पवन कुमार जैन ने कहा कि जैन समाज भाद्रपद मास में 10 दिनों तक पर्युषण पर्व मनाता है और 12वें दिन संवत्सरी पर्व (क्षमायाचना) का आयोजन होता है। इस दिन समाजजन यथाशक्ति उपवास रखते हैं और एक-दूसरे से क्षमा मांगकर जीवन में नई शुरुआत करते हैं।

शुरुआती दिन से ही जैन साधना भवन श्रद्धालुओं की उपस्थिति से गूंज उठा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे भक्ति भाव से सहभागी बने। कार्यक्रम में देवराज जैन, पवन कुमार जैन, धर्मराज जैन, हर्ष अग्रवाल, मनोज जैन, विजय जैन, रोहित जैन, धर्मचन्द जैन, काजू जैन और अनिल जैन समेत बड़ी संख्या में जैन परिवार मौजूद रहे। इस दौरान व्रत, जाप और तपस्या का संकल्प भी लिया गया।

समापन समारोह आगामी 28 अगस्त को होगा, जिसमें समाजजन बड़े उत्साह के साथ शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?