31 सूत्रीय मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ का डीआईओएस कार्यालय पर धरना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने 31 सूत्रीय ज्ञापन डीआईओएस को सौपा

सोनभद्र( उत्तर प्रदेश)। जनपद में माध्यमिक शिक्षक संघ की इकाई के द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बुधवार को
केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर धरना का आयोजन किया गया।  जिसमें प्रदेश के शिक्षक अपनी 31 सूत्रीय मांगों जैसे पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान वेतन ,तदर्थ शिक्षकों की विनियमितीकरण , निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रणाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12 ,18 व 21 की व्यवस्थाओं को यथावत अधिनियमित रूप से माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 में समाहित किया जाए। 

विद्यालय व छात्र हित में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 विधयक की धारा 11(6) को विलुप्त किया जाए इसकी अतिरिक्त विभिन्न मांगों को ज्ञापन की माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह के द्वारा मुख्यमंत्री को नामित ज्ञापन जिला मंत्री संतोष कुमार मौर्य , जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र कनौजिया, कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र शुक्ला तथा सभी शिक्षकों द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपा गया।

धरना में पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव जिला क्रीड़ा सचिव एवं प्रवक्ता , यशवंत सिंह व शैलेश कुमार पाल , महिला उपाध्यक्ष डॉ मंजू सिंह, शिवमनी, रिंकी, आशुतोष कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, विनीत कुमार, वरुण चतुर्वेदी , परमानंद सिंह यादव , अनुपम कुमार सिंह, मुन्ना लाल जायसवाल , अनिल कुमार पासवान , राजेश कुमार सिंह , सुखपाल सिंह यादव आदि शिक्षक भाइयों एवं बहनों ने उपस्थित रहकर धरना को सफल बनाया।

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक स्वयं धरना स्थल पर बैठकर शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर धारणा को सफल अंजाम दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?