हर तिरंगा यात्रा निकाल नगरवासियो को तिरंगा के महत्व को बताया गया: रूबी प्रसाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नगर पालिका प्रशासन ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा

गोष्ठी के माध्यम से दिया गया आजादी का संदेश

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद द्वारा आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर से नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद अथवा सभासदगण , कर्मचारियों व स्कूली बच्चों के साथ नगर मे तिरंगा रैली निकाली गयी।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि भाजपा सरकार में हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ 15 अगस्त तक तिरंगा जनसंपर्क अभियान जुलूस गोष्ठी के माध्यम से हर व्यक्ति हर घर तक तिरंगा पहुंचने का काम कर रहे कार्यकर्ता। आज विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर से तिरंगा यात्रा निकाला गया जो शीतला चौक से होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से महिला तिराहा होते हुए नगर पालिका कार्यालय तक ले जाया गया।

वही वही बीच-बीच चट्टी चौराहों पर रुक कर जनसभा के माध्यम से आमजन को 15 अगस्त व तिरंगा यात्रा के महत्व को बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, प्रदीप,हीरावती,अजीत सिंह, विमलेश कुमार, राजीव कुमार, संत सोनी,सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1546
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?