ट्रेलर ने बाइक सवारो को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत,जीजा, साली सहित तीन घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भाई को राखी बांधने की हसरत रह गयी अधूरी,सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत,पति-बेटा और बहन हुए घायल

ट्रेलर ने बाइक सवारो को रौंदते हुए है फरार

बाइक से पत्नी, दो बच्चो और साली को लेकर राखी बंधवाने जा रहा था ससुराल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज रक्षा बन्धन पर्व का त्यौहार एक परिवार के लिए दुखो का पहाड़ लेकर आया। बाइक से पत्नी, दो बच्चो और साली को लेकर ससुराल जा रहे बाइक सवार को स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला- नारायनपुर मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दिया,जिसमे मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिनका उपचार सीएचसी चोपन में चल रहा है। वही सड़क दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट हाइवे 5 A हाथीनाला-नारायनपुर मार्ग पर रक्षाबंधन के त्योहार पर दुःखद घटना घटित हुई। पति , बच्चो और बहन के साथ भाई के घर राखी बांधने के लिए निकली बहन व उसके बेटे की हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। एक ही बाइक से पत्नी व बच्चो और साली के साथ डाला जा रहा था कि जैसे ही वह चोपन थाना क्षेत्र के चोपन बाजार के अग्रवाल मार्केट पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार आ रही ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदते हुए भाग गयी। बाइक में ट्रेलर से लगे धक्के के कारण बसभी सवार गिर गए जिसमे महिला और एक बच्चे को ट्रेलर ने कुचल दिया।इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा – तफरी मच गई। वही पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत देख पति कभी मृतकों के पास जाकर रोता तो कभी रिश्तेदारों को फोन करके घटना की जानकारी देता रहा।

सड़क दुर्घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।वही एंबुलेंस के देर से पहुंचने के कारण थाना प्रभारी ने पुलिस वाहन से ही तीनो घायलो को चोपन सीएससी पहुंचाया,जहाँ मौजूद चिकित्सक अभय सिंह ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।

वही इस घटना के सम्बंध में बताया कि दुर्घटना में एक महिला और उसके छोटे बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतका का नाम कविता पत्नी राजन और मृत बच्चे का नाम भोदुआ पुत्र राजन बताया जा रहा है। घायलों में राजन, काजल और एक अन्य बालक शामिल हैं।राजन को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है,जबकि अन्य घायलों का चोपन सीएचसी में ही इलाज जारी है।

वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षत विक्षत शव को हटवाया और खून के धब्बों को पानी से धुलवाया। यह सड़क दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिससे दुर्घटना की जांच में मदद मिलेगी।

बोले स्थानीय लोग:- घटना के बाद स्थानीय निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने एसीपी टोलबेज को इस स्थान पर अक्सर दुर्घटना होने की जानकारी दो बार दिया लेकिन कंपनी ने सिर्फ झूठी तसल्ली दी कि वे अपने अधिकारियों तक बात पहुंचा देंगे। उन्होंने कहा कि आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस क्षेत्र में लगभग हर दिन कोई न कोई सड़क हादसे का शिकार होता है। यहां तक कि कई पुलिसकर्मी भी इसी स्थान पर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?