विश्वकर्मा बस्ती की टूटी पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

बडहोर बचरा मार्ग के विश्वकर्मा बस्ती की पुलिया का मामला

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय  विकास खण्ड के बडहोर गांव में  विश्वकर्मा बस्ती की पुलिया बरसात में बह जाने के कारण राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है जबकि विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सम्बंधित विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग किया।

विकास खण्ड बभनी के शीशीटोला ग्राम पंचायत के बडहोर से बचरा मार्ग पर विश्वकर्मा बस्ती के पास सड़क की पुलिया बारिश में टटु गया है आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।जिसको लेकर विभाग के लोग गम्भीर नहीं है। क्षैत्र के ग्रामीण विकास कुमार, श्याम सुंदर, सोनू,सज्जाद अली, विन्देश्वर , रामानन्द ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है ग्रामीणों की मानें तो रात के अन्धेरे में आए दिन लोग चुटहिल होकर घायल हो रहे हैं विभाग के लोग नज़र अंदाज़ कर रहे हैं।अगर मिट्टी पाट कर व्यवस्था दुरुस्त कर दिया जाय तो आवागमन में सुविधा होगी । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?