हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मण्डल कार्यशाला का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर शुक्रवार को कोन पंचायत भवन में मण्डल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि देशभक्ति की भावना के साथ प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें।


विशिष्ट अतिथि कोन मण्डल प्रभारी कमलेश चौबे ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, इसे हर दिल में बसाना ही इस अभियान का उद्देश्य है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रामलाल चेरो ने की और संचालन मंडल महामंत्री वीरेन्द्र राय एवं मनोज तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी एकता और स्वतंत्रता का संदेश है।

इस अवसर पर प्रह्लाद गुप्ता, जगरनाथ पासवान, शिव प्रसाद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?