सीएस पाण्डेय
अवर अभियंता के सह पर बगैर काम हुए ठेकेदार ने निकाल लिया पैसा
किसान दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर, मामला लघु सिंचाई विभाग का
बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। देश के प्रधानमंत्री किसान और मछुआरों के हित को लेकर अमेरिका द्वारा कोई 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बावजूद भी कोई समझौता नही कर रहे तो वही सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ के शासन में अधिकारी किसानो के हित के लिए बनाए जा रहे सिंचाई कूप के निर्माण में धांधली करने से बाज नही आ रहे है।
ताजा मामला स्थानीय विकास खण्ड के इकदीरी गांव में लघु सिंचाई विभाग का अधूरा कूप निर्माण छोड़ कर ठेकेदार के रफ्फू चक्कर होने का है। जिसको लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि कुआं का पूरा पैसा विभाग के सह पर ठेकेदार द्वारा निकाल कर बन्दरबाट कर लिया गया है इसलिए कोई भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।
विकास खण्ड बभनी के इकदीरी ग्राम पंचायत के छिपिया गांव में बंशरूप खरवार और सोना बच्चा के खेत में सिंचाई कूप लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाया जा रहा था लेकिन ठेकेदार महिनों से काम अधुरा छोड़ कर रफ्फूचक्कर हो गया और लाखों रूपए मजदुरी और सामान का पैसा भी नहीं दिया।
सूत्रों की मानें तो विभाग के अवर अभियंता के सह पर ठेकेदार ने बगैर काम पूरा किए ही पूरा पैसा निकाल लिया।और काम अधुरा छोड़ रफ्फूचक्कर हो गया।ग्रामीण अधुरा कूप के कारण दुर्घटना को लेकर आशंकित है।बगैर काम पूरा हुए ठेकेदार को भुगतान कैसे हुआ पूरे कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।जब कूप पूरा नहीं हुआ तो कूप का पैसा कैसे आहरित कर लिया गया।किसानों ने इस बावत मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराने का मन बना रहे हैं।
वही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि विभाग के ठेकेदार और सम्बन्धित लोगों पर कार्यवाही हो।वही किसान कूप पूरा करने के साथ साथ मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।







