त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे जीत के लिए संगठन को बूथ स्तर पर बनाये मजबूत:दिनेश बियार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अपना दल एस कार्यालय पर मासिक बैठक संपन्न

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अपना दल एस की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया।मासिक बैठक में जनपद के घोरावल, दुद्धी, ओबरा विधानसभा के सभी जोन के प्रभारियों की घोषणा की गई साथ ही रिक्त जिला मीडिया सचिव के पद की जिम्मेदारी इंजीनियर नीरज पटेल को सौंपी गयी।


बैठक में मुख्य अतिथि दिनेश बियार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, विशिष्ट अतिथि बहन प्रीति सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच उपस्थित रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि संगठन सर्वोपरि होता है, जनपद में जिला पंचायत क्षेत्र के चुनाव 2026 को मजबूती से लड़ने के लिए पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा।

जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर निरंतर काम चल रहा है, आने वाले पंचायत चुनाव में सभी पंचायती सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों को बड़े ही मजबूती के साथ चुनाव लड़ना होगा ताकि अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सके।


बैठक में जिला उपाध्यक्ष गण सुरजीत पटेल,विनोद यादव,प्रवीण त्रिपाठी, जिला महासचिव कृष्णकांत कुशवाहा, जिला सचिव गण विजय पटेल, श्यामसुंदर पटेल, रामधनी पटेल,जिला मीडिया सचिव विकास पटेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?