नौगढ़ में श्री सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती पर भव्य आयोजन, प्रेम व मानवता का संदेश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जनपद के नौगढ़ स्थित मानव सेवा केंद्र परिसर में आज 7 अगस्त 2025 को श्री सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर “प्रेम वाहिनी रथ” का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। रथ के माध्यम से जनमानस को आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, आध्यात्म और गरीबों की सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मानव सेवा केंद्र के निदेशक जगतनारायण, अध्यक्ष रमेश सिंह, उपजिलाधिकारी अनुराग सिंह, उप निरीक्षक अभय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान गुरुप्रसाद जी सहित श्री सत्य साईं समिति के अनुयायी व नौगढ़ के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। लगभग 100 लोगों ने प्रेम वाहिनी रथ का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों ने मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया और श्री सत्य साईं बाबा के जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा प्राप्त की। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण और सेवा भाव की झलक हर ओर दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?