अमित मिश्रा
कमेटी में एसडीएम ओबरा, सीओ ओबरा और एसीएमओ शामिल
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के कोन थाना अंतर्गत कोन बाजार में स्थित निजी अस्पताल भारत हास्पिटल एवं सर्जिकल सेन्टर में चिकित्सा के दौरान आज सुबह एक 13 वर्षीय बालक की मृत्यु पर स्थानीय लोगों में रोष का जिलाधिकारी ने संज्ञान
लेते हुए जांच के लिए जाॅच तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
किया है। इस कमेटी में उप जिलाधिकारी ओबरा, पुलिस उपाधीक्षक ओबरा और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी शामिल है ,जिनके द्वारा भारत हास्पिटल एवं सर्जिकल सेन्टर के पंजीकरण, उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाएं, अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की योग्यताओं की जांच करेंगे।
जिले के कोन थाना क्षेत्रान्तर्गत संचालित निजी अस्पताल भारत हास्पिटल एवं सर्जिकल सेन्टर स्थित बैंक मोड पंचमुहान में चिकित्सा के दौरान लगभग 13 वर्षीय एक बालक की मृत्यु की खबर व स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है, का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यी कमेटी का गठन किये हैं।
इस कमेटी में उप जिलाधिकारी, ओबरा अध्यक्ष, पुलिस उपाधीक्षक, ओबरा सदस्य तथा डॉ० प्रेमनाथ, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कमेटी के सदस्यों को निर्देशित किया है कि भारत हास्पिटल एवं सर्जिकल सेन्टर के पंजीकरण, उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाएं, अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की योग्यताएं एवं पैरा मेडिकल स्टाफ तथा मानक के अनुरूप अस्पताल के संचालन के सम्बन्ध में जॉच कर आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, यह समिति सम्बन्धित चिकित्सालय में हुई घटना के सम्बन्ध में अपनी आख्या एक पक्ष में प्रस्तुत करेगी।







