अंकित
युवक की मौत से पीड़ित परिवार में मचा है कोहराम
प्रयागराज(उत्तर प्रदेश)। जनपद में हंडिया थाना क्षेत्र के जराही गांव निवासी दिलीप पाल का शव आज सुबह संदिग्ध अवस्था में गंगा की तराई में उतराया मिला। वही शव को देख कर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लोगो ने जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज,जांच में जुट गई है। वही तीन अगस्त को रहस्मयी परिस्थितियों मर गायब हुए दिलीप के शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते चले कि 3 अगस्त को दिलीप पाल पुत्र रमेश पाल 17 वर्ष ग्राम जराही जो घर से घूमने निकला और रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था।आज दिलीप का शव गांव से सटे गोड़री गांव में गंगा की तराई में औधे मुंह पड़ा हुआ मिला, युवक के शव को देख कर लोगो ने हत्या की आशंका जताई गई है।
मृतक दिलीप के शव मिलने पर लोगो ने आशंका जतायी है कि अगर गंगा में वह डूब रहा होता तो हाथ पैर जरूर चलता लेकिन ऐसा नही हुआ क्योंकि चप्पल उसके पैर में ही है इसलिए लोगो को आशंका है कि किसी ने हत्या करके शव को गंगा नदी में फेंक दिया होगा।
वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।







