सन्दिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला 16 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना में आज सुबह 16 वर्षीय युवक का शव एक स्कूल के पीछे रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। आज सुबह शौच करने गए लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा हुआ देख ग्राम प्रधान को सूचित किया।वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जाँच शुरू कर दिया है।

इस सम्बंध में बीना पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ बागर गांव का रहने वाला धन सिंह अपने गांव से काम की तलाश मे अपने मित्रो के साथ आया था। बीना मे अपने साथियों के साथ रहता था। घर जाने को लेकर रेलवे ट्रैक पकड़ कर जा रहा था की अज्ञात ट्रेन की चपेट मे आने मौत होने की आशंका लोगों ने जतायी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?