सावन महोत्सव पर बच्चो ने  रिमझिम – रिमझिम बरसे बदरिया कजरी सुना सबका मनमोहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सावन महोत्सव में बच्चों ने बिखेरे जलवे

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सावन महोत्सव के अवसर पर सदर ब्लाक क्षेत्र के कबरी गांव में स्थित एक निजी विद्यालय के बच्चो ने शिव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना के उपरांत अद्भुत झाकी प्रस्तुत की गयी। छात्राओं ने ‘रिमझिम- रिमझिम बरसे बदरिया’ मौसमी गीत कजरी गाकर हरे -भरे पर्यावरण के साथ साथ सभी छात्र-छात्राओं एवं श्रोताओं के मन को हरा-भरा कर दिया ।छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया सभी कार्यक्रम सराहनीय एवं प्रसंनीय रहा।

प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी जी ने सावन के संबंध में अपनी संस्कृति से जुड़ी प्रत्येक बातों के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी ,सगीर खान ,राजू प्रसाद ,कृष्ण देव, चंद्रभान ,अमिताभ बच्चन, संदीप, पूजा पांडे, इंद्रावती मौर्या, पूजा सिंह ,आरती, पूजा, श्वेता, निधि सिंह, पायल सोनी,आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?