अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय के टैगोर नगर में एक निजी विद्यालय द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर शुलपाणी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने शिव आरती और शिव स्रोत से किया। इस विशेष आयोजन में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान शंकर और माता पार्वती की भेष-भूषा धारण कर श्रद्धा और भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अर्पित रावत भगवान शंकर जी, कृषिका माता पार्वती, और आयुष नंदी जी के रूप में मंच पर नजर आए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।
बच्चों की प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह आयोजन न सिर्फ सांस्कृतिक मूल्यों से बच्चों को जोड़ने का प्रयास था, बल्कि उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच भी प्रदान किया।
वही विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने सभी बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और श्रावण मास की पावन बधाई भी दी।
इस अवसर पर संतोष कुमार पांडे, साधना पांडे, आभा पांडे, पूनम, श्रद्धा मिश्रा, शिखा आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहें।







