बरैला महादेव का 6 अगस्त को होगा भव्य वार्षिक श्रृंगार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के धार्मिक और पौराणिक महत्व जा प्रमुख केन्द्र बरैला मन्दिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रृंगार समिति द्वारा सावन माह के आखिरी बुधवार 06 अगस्त को बरैला महादेव का भव्य श्रृंगार किया जायेगा।

उक्त आशय की जानकारी समिति के संयोजक विकास वर्मा एड0/पत्रकार ने देते हुए बताया है कि इस दो दिवसीय वार्षिक श्रृंगार कार्यक्रम में प्रथम दिवस बुधवार 6 अगस्त को बरैला महादेव का श्रृंगार, भजन, कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘जयकाल महाकाल विकराल शम्भू, जीवन हो या मृत्यु दोनों ही तुम हो।’’ भण्डारा प्रसाद वितरण तथा वृहस्पतिवार 07 अगस्त को दोपहर बाद भव्य हवन और महा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम नगरवासियों श्रद्धालु भक्तों के तन मन धन के सहयोग से आयोजित होना सुनिश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?