राजन
शार्ट सर्किट से पिकअप में लगी आग धू धू कर जली पिकअप बाल बाल बचा चालक
मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद मे मड़िहान-घोरावल मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के खुटारी मोड़ के पास ददरा बाजार में एक सिपाही को धक्का मारकर भाग रही पिकअप में अचानक हुए शार्ट सर्किट से पिकअप धू धू कर जल गयी जिसमे चालक झुलसा गया और उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ थाना क्षेत्र ददरा बाजार में एक तेज रफ्तार पिकअप सवार ने स्टेट हाइवे 5 दुद्धी लुम्बनी मार्ग पर बाइक सवार पुलिस वाले को धक्का मार भागने लगे। जिसकी पिकअप आगे घोरावल-मड़िहान पर खुटारी गांव के पास वाहन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते पिकअप धू धू कर जलने लगी। वही पिकअप में लगी आग की लपटें देख सड़क के दोनों तरफ आवागमन बंद हो गया वाहन में आग लगते ही चालक प्रदीप निवासी राजगढ़ वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई लेकिन उसके हाथ, पैर, बाल झुलस गए। वही राहगीरों की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस आंशिक रूप से झुलसे चालक को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया।







