यूरिया खाद को लेकर एसडीएम से शिकायत, एसडीएम की पहल पर मिली खाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरी

दुद्धी (सोनभद्र)। कृषि मंडी समिति में एसडीएम दुद्धी निखिल यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान सैकड़ों किसानों ने यूरिया खाद को नही मिलने की जानकारी दिया। किसान मदन गोपाल मलदेवा, हेमंत पटेल बिडर, प्रमिला देवी बिडर, संगीता धनौरा, सुनील गुप्ता धनौरा ने कहा कि सुबह साढ़े छः बजे से बगैर कुछ खाये पिये क्रय केंद्र पर पहुँच लाइन लगाए हुए हैं। समय पर खाद नही मिलने से फसल बर्बाद हो रहा है। निखिल यादव ने क्रय विक्रय केंद्र संचालक दसरथ कुमार को बुलाकर सभी किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी से बात कर खाद के सिलसिले में जानकारी लिया। उन्होंने तत्काल सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?