गरीबों का सपना कर रहे साकार पीएम-सीएम : भूपेश चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मान समारोह सम्पन्

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित आकांक्षी ब्लॉक/जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सोनभद्र के समग्र विकास और अधिकारियों की कार्यकुशलता को सराहा गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका समेत विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिन्हें विधायक, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने अवलोकित किया।

अपने संबोधन में विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीबों के सपनों को साकार कर रही है। आवास, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण जैसी मूलभूत सुविधाएं अब हर जरूरतमंद को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनभद्र देश के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल है, और यहां छह प्रमुख सूचकांकों पर विशेष कार्य किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, जो ग्रामीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों में जो सुधारात्मक प्रयास हो रहे हैं, उनमें सोनभद्र अब तीसरे स्थान पर पहुँच चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनपद जल्द ही देश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं किसी भी बेहतर जीवन की नींव होती हैं और प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है।

बीएसए मुकुंद आनंद पांडेय ने शिक्षा क्षेत्र में हो रही प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि सोनभद्र अब परिषदीय शिक्षा के मामले में देशभर में छठवें स्थान पर है। दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष सामग्री और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जैसी पहलें प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती हैं।

समारोह के समापन पर विधायक भूपेश चौबे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डीपीआरओ नमिता शरण, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय मिश्रा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शर्मा, विकास मिश्रा, राजेश चौबे सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संचालन ऋचा ओझा द्वारा किया गया। समारोह विकास, समर्पण और सहयोग का प्रतीक बनकर सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?