राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिला स्तर पर हुई अभिमुखीकरण बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O- 11 अगस्त को पिलाई जाएगी अल्बेण्डाजॉल की गोली

सोनभद्र । जनपद सोनभद्र में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग के जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. जी. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस वर्ष में दो बार—अगस्त और फरवरी में—मनाया जाता है। इस वर्ष का पहला चरण 11 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अल्बेण्डाजॉल की गोली दी जाएगी। जिन बच्चों को किसी कारणवश 11 अगस्त को दवा नहीं दी जा सकेगी, उन्हें 14 अगस्त को मॉप-अप दिवस के तहत गोली दी जाएगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आंतरिक कृमि संक्रमण से मुक्त कराकर उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जीवन स्तर में सुधार लाना है। डॉ. कीर्ति आजाद बिंद—उप मुख्य चिकित्साधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी—ने कहा कि कृमि संक्रमण से पीड़ित बच्चों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, खून की कमी, भूख न लगना जैसी समस्याएं आम होती हैं, जो उनके समग्र विकास को प्रभावित करती हैं। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय कर अभियान को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला में उपस्थित अन्य अधिकारियों में डॉ. प्रेमनाथ (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. सूबेदार प्रसाद (उप मुख्य चिकित्साधिकारी), डॉ. गिरधारी लाल (जिला प्रतिरक्षण अधिकारी) सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने अपने स्तर से अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?