सर्प डंस से किशोरी की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

चारपाई पर सो रही 15 वर्षीय किशोर को जहरीले सांप ने काटा हुई मौत

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र  बिलासपुर गांव में मंगलवार की रात्रि चारपाई पर सो रही 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा कुमारी पुत्री प्रदीप कुमार गुप्ता को किसी जहरीले सांप ने पैर में डस लिया , जिससे किशोरी की हालत बिगड़ने लगी, सांप काटने के थोड़ी देर बाद परिजनो उसे झाड़ फूंक कराने लगे लेकिन किशोरी की हालत सुधरने के बजाय बिगड़ने लगी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।


इस सम्बंध में चिकित्सक डॉ वीके सिंह ने मरीज को देखा और उसे मृत घोषित कर दिया और अस्पताल के मेमो के जरिए पुलिस को सूचना दिया।

वही किशोरी की मौत की खबर सुनते ही परिजन व उसकी मां दहाड़े मार कर रोने लगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?