चंद्रप्रभा बांध में डूबे युवक का शव 15 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील अंतर्गत चंद्रप्रभा बांध में रविवार को स्नान के दौरान डूबे युवक का शव सोमवार की सुबह पानी में उतराया हुआ मिला। मृतक की पहचान वाराणसी जिले के जैतपुर निवासी उम्र 22 वर्षीय रियाज पुत्र जमाल के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, रियाज रविवार को अपने दोस्तों के साथ राजदारी-देवदारी जलप्रपात घूमने आया था। लौटते समय वह चंद्रप्रभा बांध पर नहाने के लिए उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद अचानक डूब गया और बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही चंद्रप्रभा चौकी पुलिस और नौगढ़ थाना प्रभारी रमेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे।

रातभर तलाश के बावजूद नहीं मिला शव

पुलिस ने रातभर तलाश की, लेकिन शव नहीं मिल सका। सोमवार की सुबह गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद किया गया। थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि शव मिलने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने पर्यटकों से पानी के किनारे सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?