सड़क और नाली निर्माण का कार्य प्रमुखता से होगा: नगर पालिका अध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

नगर पालिका एवं नगर पंचायत में आयोजित हुई जन सुनवाई

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र सहित सभी नगर पंचायतो मे जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 

आज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे वार्ड 20 से आए फरियादी किशोरी सिंह, एलटी बाबू व अन्य फरियादियों ने खराब सड़क को लेकर पत्रक दिया। वही नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि सम्भव दिवस पर आने वाले सभी पत्रावलियों को एक जगह केंद्रित कर रखा जाए। बोर्ड की  पहली बैठक में आयी जन समस्याओं में सड़क व नाली निर्माण का प्रस्ताव रखा जाएगा, जिससे कि आमजन को समस्याओं से निजात मिल सके।

वही जनसुनवाई दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 6. नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3. नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 5, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 3. नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

वही नोडल अधिकारी  मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अवसर पर सभासद अनवर अली,जेई राज सोनकर,अजीत सिंह, विमलेश कुमार ,संत सोनी,सुजीत ,अमित दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1414
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?