नौगढ़ वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का 40वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन, सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार ने सुनी समस्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ स्थित जयमोहनी रेंज परिषर में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शनिवार को लगातार 40वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।

सांसद को सौंपा पत्रक

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सांसद छोटेलाल खरवार को एक पत्रक सौंपा, जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को रखा। पत्रक में लिखा था कि न्यायालय के अनुसार 2013 से 2023 तक कार्य कर चुके कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों द्वारा इसमें लीपापोती की जा रही है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।

सांसद ने दिया आश्वासन

सांसद छोटेलाल खरवार ने पत्रक लेते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी आवाज सदन तक उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात करेंगे और इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे ताकि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

वन कर्मचारी संघ का शपथ समारोह

प्रदर्शन के दौरान वन कर्मचारी संघ का शपथ समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान महेंद्र यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया और कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ समारोह में प्रदेश सलाहकार रमाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, शिवकुमार विश्वकर्मा, जिलाजीत यादव, गीता वंदना, सरस्वती, सूबेदार किरण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?